Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: राहत कार्यों के लिए जिला प्रशासन की पीठ थपथपा गए...

Gonda News: राहत कार्यों के लिए जिला प्रशासन की पीठ थपथपा गए CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण

कहा-राज्य के 15 जिलों में बाढ़, सरकार पीड़ितों की कर रही हर संभव मदद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नेपाल से आने वाली सरयू, घाघरा, शारदा, राप्ती आदि नदियों में पानी बढ़ने के लिए इस वर्ष राज्य को तीसरी बार बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है, किन्तु सरकार द्वारा समय से समय से किए गए प्रयासों का परिमाण है कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष कम नुकसान हुआ है। वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी. दूर बाबा मठ नामक स्थान पर मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बाढ़ प्रभावित जनपदों के दो दिवसीय दौरे पर निकले हैं। इससे पूर्व बहराइच जिले में बाढ़ की हालात का जायजा लिया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में राज्य के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि एल्गिन ब्रिज के पास ड्रेजिंग के बाद घाघरा नदी को चैनलाइज किए जाने का सकारात्मक परिणाम मिला और गोण्डा, बहराइच तथा बाराबंकी जिलों में बाढ़ की स्थिति भयावह नहीं होने पाई। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट पूरी तत्परता से काम कर रही है। बरसात के दिनों में सांप, बिच्छू व जंगलों जानवरों के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे निपटने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नैक वेनम व एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार ने जल जमाव वाले क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का आंकलन करने का निर्देश दिया है, जिससे किसानों को समय से मुआवजा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में पांच से 12 सितम्बर तक स्वास्थ्य, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा आदि विभागों के समन्वय से जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

Gonda News: राहत कार्यों के लिए जिला प्रशासन की पीठ थपथपा गए CM Yogi

यह भी पढ़ें :  श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मिली अतिरिक्त जमीन

उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ के पानी में डूबकर अथवा हिंसक जानवर के काटने से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए तथा किसी किसान अथवा बटाईदार के मृत्यु होने पर कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। क्षतिग्रस्त मकान के लिए भी 95 हजार रुपये तक की सहायता दे रही है। नदी के धारा में आकर बह जाने वाले मकानों के स्वामियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आच्छादित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जिले में प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों व गरीबों की हर संभव मदद के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श करने के उपरान्त कुछ बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी प्रदान किया। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह, विधायक गण प्रेम नारायण पांडेय, विनय कुमार द्विवेदी, प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात वर्मा, मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव, परिक्षेत्रीय आईजी डॉ राकेश सिंह, डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी सन्तोष कुमार मिश्र, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एडीएम राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल, एसडीएम गण राजेश कुमार, वीर बहादुर यादव, कुलदीप सिंह, शत्रुघ्न पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदा कांत पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Gonda News: राहत कार्यों के लिए जिला प्रशासन की पीठ थपथपा गए CM Yogi

यह भी पढ़ें :  पैसा लेने का वीडियो वायरल, आयुध लिपिक निलंबित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular