जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई रुपईडीह का निर्वाचन कम्पोजिट विद्यालय छतौनी में निर्वाचन अधिकारी संयुक्त जिला महामंत्री नवरत्न सिंह तथा पर्यवेक्षक कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव की देखरेख में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन में अश्विनी शुक्ल संरक्षक, सूर्यमणि पांडेय अध्यक्ष, पंकज मिश्र महामंत्री, सुनील कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद पांडेय संगठन मंत्री, दिनेश कुमार, सुनील कुमार व प्रवेश मिश्र उपाध्यक्ष, कृपा राम यादव तथा महेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री, राज कुमार करोरिया मीडिया प्रभारी, अंजू मौर्य कार्यालय प्रभारी तथा अमित आर्य आडिटर निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी द्वारा महासंघ की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार निर्वाचन सम्पन्न कराया गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण समस्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला संगठन मंत्री हंसराज वर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला मंत्री घनश्याम शुक्ल, संयुक्त मंत्री भाष्कर दुबे, सह मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव, शिव प्रताप सिंह, महेंद्र प्रसाद, खलील अहमद, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, विवेक कुमार गुप्ता, राहुल तिवारी, मोहित शुक्ल, शशांक श्रीवास्तव, आशुतोष द्विवेदी, प्रसन्ना पाठक, अजय कुमार दूबे, मनीष कुमार उपाध्याय, अंजू, हेमलता सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षा क्षेत्र रुपईडीह के शिक्षक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : फर्जी अभिलेखों से नौकरी कर रहे चार प्राथमिक शिक्षक बर्खास्त
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
