जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई कटरा का निर्वाचन आज स्थानीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय सिसई जोगा कटरा बाजार में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सूर्यमणि पांडेय तथा पर्यवेक्षक घनश्याम शुक्ल की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया करवाई गई है। इसमें अध्यक्ष के पद पर दीपक श्रीवास्तव, मंत्री के पद पर आशीष द्विवेदी तथा कोषाध्यक्ष के पद पर नवीन शुक्ल निर्वाचित हुए। जिला संगठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमे संतोष श्रीवास्तव को संरक्षक, नवनीत चतुर्वेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देव कुशवाहा को मीडिया प्रभारी, पवन पांडेय को ऑडिटर, गणेश दीक्षित, राजेश सोनी, ह््रदय नारायण पांडेय को उपाध्यक्ष, ओंकार सिंह, शान्ति देवी, मो अहमद, चंद्रशेखर को संयुक्त मंत्री तथा दिवाकर शुक्ल, राम सूरत यादव, विक्रम सिंह, भवानी प्रसाद, वेदप्रकाश को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित जिला महामंत्री अवधेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला सदस्यता प्रमुख ललित मिश्र ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एआरपी गण शिवार्चन सिंह, भजनलाल, शिवप्रसाद तथा विश्राम सिंह, रविन्द्र दुबे, सतीश कर्दम, सुरेश कनौजिया, शिवम सिंह, राजेश पांडेय, राजेश विमल, सुरेश कुमार, घनश्याम कुशवाहा, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, शक्ति लाल, गिरितेश गुप्ता, इंदल, सुशील, कुलदीप सिंह, दिनेश कुमार, उमाशंकर श्रीवास्तव सहित ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : योग के रंग में डूबी रही महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
