संवाददाता
गोण्डा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश के आदेश के आलोक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (12 मार्च 2022) को सफल बनाने हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों की बैठक आहूत की गयी। बैठक में उपस्थित पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का पम्पलेट आदि के माध्यम से अधिक से अधिक व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे जनसामान्य जागरूक हो सके व लाभ प्राप्त कर सकें। इसी प्रकार डॉ. दीनानाथ, सप्तम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्ण प्रताप सिंह की उपस्थिति में जनपद के समस्त तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव/तहसीलदारों की बैठक आहूत की गयी। बैठक में उपस्थित तहसीलदार मनकापुर, प्रभारी तहसीलदार सदर व करनैलगंज को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक राजस्व प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को नियत कर निस्तारण करावें तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च का व्यापक प्रचार-प्रसार भी अपने स्तर से कराते रहें जिससे जन सामान्य जागरूक हो सके व लाभ प्राप्त कर सकें।
अनुरोध
आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310
