2022 में युवाओं के सहयोग से फिर बनेगी भाजपा की सरकार-वैभव
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा है कि युवाओं के सहयोग से आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों भाजपा की फिर एक बार सरकार बनेगी। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास करके जो दायित्व दिया है उसका निर्वहन करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा दूंगा। महामंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर आए वैभव सिंह रविवार को अपने सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व गोण्डा पहुंचने पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रविवार को जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही बड़गांव चौकी के निकट उनके आवास तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर फूल मालाओं से स्वागत किया। उनके आवास पर पार्टी जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच आदि जनपदों के हजारों कार्यकर्ता पहुंचे।
यह भी पढ़ें : सोमवार को DM करेंगे महिलाओं से उनके हक़ की बात
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश युवाओं के प्रेरणास्रोत नहीं हो सकते। उन्हें राजनीति विरासत में मिली है। ओलंपिक गेम में देश का मान व सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि देश के 22 राज्यों से 127 खिलाड़ियों की टीम टोक्यो खेलने गई है। उन सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देने के लिए मोदी जी ने चीयर्स फॉर इंडिया मुहिम की शुरुआत की है, जिसके तहत पूरे देश में तमाम जगहों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु अभियान चलाए। पहली बार भारत को एक्सलिटिक्स में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। यह केवल मोदी जी की युवा सोच का परिणाम है। अपने माता-पिता की मृत्यु के उपरान्त राष्ट्रीय महामंत्री बनकर पहली बार अपने घर पहुंचने पर उनकी याद में वैभव की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में मेरे माता-पिता का एक साथ निधन हो गया। मैं और मेरा परिवार बिल्कुट टूट गया था लेकिन पार्टी ने एक अभिभावक के रुप में मेरा साथ दिया। जिस प्रकार मेरे अभिभावकों ने अपना संपूर्ण जीवन भाजपा को दे दिया उसी प्रकार मैं भी अपना संपूर्ण जीवन भाजपा को समर्पित कर दूंगा। इस अवसर पर एलबीएस महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष व उनकी बहन वर्षा सिंह, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, रमाकांत तिवारी, प्रदीप मिश्र, केके श्रीवास्तव, महेश नारायण तिवारी, पूर्व विधायक अवधेश सिंह, मोनू सिंह, राजेश रायचंदानी, दीपक अग्रवाल, नीरा सिंह आदि सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : रक्षा बंधन पर इस बार नहीं रहेगी भद्रा की छाया
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
