संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। जिनकी शासन सत्ता में अच्छी पकड़ होती है, उनके ऊपर नियमों का हंटर नहीं चल पाता है। यह आरोप है ब्लॉक मुजेहना के ग्राम सभा जमुनही के कार्डधारकों का। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां के कोटेदार ज्वाला प्रसाद चौबे द्वारा प्रति यूनिट एक किलो राशन कम देना, निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लेना आदि आम बात है। यह सब उन्हें अपराध नहीं लगता। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह साफ-साफ कह रहे हैं कि राशन उठाने में मेरा पैसा लगता है। इसलिए प्रति यूनिट राशन कम देंगे, जहां आपको पूरा अनाज मिले, वहां जाकर ले लीजिए। हम सबको कम देते हैं। कोई कुछ भी करें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। शीतला प्रसाद, विनय वर्मा, राम सुख, राजकुमार, ज्ञानदास, सुरेश दत्त, राम तेज, काशीराम, प्रभुनाथ आदि ग्रामवासियों ने शपथपत्र के साथ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी व्यथा से अवगत कराया था, जिस पर क्या कार्रवाई की गई, अभी कुछ पता नहीं चला। ग्राम प्रधान अखिलेश तिवारी का कहना है कि हमारे यहां दबंग कोटेदार है, जो प्रशासन की छवि को धूमिल कर रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव का कहना है कि अभी हमारे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। न कोई वायरल वीडियो मिला है। संज्ञान में आते ही कार्यवाही की जाएगी। कोटेदार ने आरोपों का खण्डन किया है।
यह भी पढ़ें : निर्धारित प्रारूप पर आपदा लिपिक को आवेदन करें कोरोना मृतक आश्रित, मिलेगी सहायता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
