Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: रामापुर फीडर जलने से विद्युत आपूर्ति बाधित

Gonda News: रामापुर फीडर जलने से विद्युत आपूर्ति बाधित

संवाददाता

गोण्डा। कटरा बाजार में स्थापित विद्युत उपकेंद्र का रामापुर फीडर जल जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। पिछले 24 घंटों से बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को इस गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की माने तो आए दिन कटरा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बदहाल ही रहती है। 24 घंटे में तीन-चार घंटे ही ग्रामीण क्षेत्र को बिजली मिल पाती है। पुरानी जर्जर लाइन व फाल्ट और बस थोड़ी ही बरसात के कारण बिजली गुल हो जाती है। कई गांव में हफ्तों तक बिजली नहीं पहुंच पाती है। उपभोक्ताओं ने जर्जर लाइन को दुरुस्त कराने व अन्य फीडर रामपुर में स्थापित करने की मांग की है। अवर अभियंता ने बताया कि देर रात तक फीडर बनवा करके बिजली बहाल कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  ट्रक ने मारी बस को जोरदार टक्कर, 18 की मौत, 25 गंभीर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular