Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : राधाकुण्ड का होगा कायाकल्प, सफाई शुरू

Gonda News : राधाकुण्ड का होगा कायाकल्प, सफाई शुरू

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर नगर के प्रतिष्ठित राधाकुण्ड की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता की अगुवाई में नगर पालिका की टीम राधाकुण्ड में साफ-सफाई का काम कर रही है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने प्रभारी अधिकारी नगर पालिका/नगर मजिस्ट्रेट तथा ईओ को निर्देश दिए हैं कि वे अभियान चलाकर राधाकुण्ड की सफाई कराकर उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राधाकुण्ड के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा, जिसके लिए वृहद योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा सभी नगर निकायों में अभियान चलाकर सफाई कराने व यथासम्भव ओपन जिम, पार्क आदि विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। संचारी रोगों से बचाव को लेकर नगर निकाय क्षेत्रों में फागिंग का कार्य भी रोस्टर के अनुसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सभी ईओ को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बताते चलें कि वर्षों से उपेक्षित पड़े राधाकुण्ड तालाब के जीर्णोद्धार करने का काम वर्ष 2011 में तत्कालीन डीएम राम बहादुर ने शुरू किया था। बाद में उसे डा. रोशन जैकब ने आगे बढ़ाया, किन्तु नगर के बीचोबीच स्थित यह तालाब अपनी भव्यता को प्राप्त नहीं हो सका। नवागत डीएम के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता द्वारा विशेष रुचि लेकर शुरू कराए गए सफाई अभियान के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि इस बार राधाकुण्ड का कायाकल्प हो जाएगा।

Gonda News : राधाकुण्ड का होगा कायाकल्प, सफाई शुरू
खैरा मंदिर के पास बना विशाल तालाब

नवरात्रि के अवसर पर तालाबों और पोखरों के साफ-सफाई का अभियान जिला प्रशासन के निर्देशन में जारी है। इससे पूर्व बड़गांव स्थित खैरा मंदिर के पास बने विशाल तालाब की साफ-सफाई भी नगर मजिस्ट्रेट ने अपनी देखरेख में कराई थी। श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने और उनके पूजा पाठ के समय नगर की साफ-सफाई को दुरुस्त करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट सुबह-सुबह क्षेत्र में निकल जाते हैं और नगर पालिका के सफाई निरीक्षकों व सफाई नायकों की मौजूदगी में अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि नगर के तालाबों व पोखरों में जल संचयन के लिए उनका संरक्षण बहुत जरूरी है। इनके विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Gonda News : राधाकुण्ड का होगा कायाकल्प, सफाई शुरू

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

Gonda News : राधाकुण्ड का होगा कायाकल्प, सफाई शुरू

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular