प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। राज्यमंत्री पल्टू राम के प्रथम आगमन पर इटियाथोक कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह जोरदार स्वागत अभिनंदन हुआ। आगमन की जानकारी होने पर यहां घंटों से तमाम भाजपाई व अन्य लोग सड़क किनारे इंतजार करते नजर आए। आरपीएस स्मारक बालिका इंटर कॉलेज रामदेव नगर के मुख्य द्वार पर कालेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों तथा गणमान्य लोगों द्वारा राज्य मंत्री का स्वागत व माल्यार्पण किया गया। सभी ने मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में इटियाथोक कस्बे में विसुही पुल के पास अपने आवास पर प्रधान संघ के इटियाथोक ब्लाक अध्यक्ष ज्योति चंद्र उर्फ गुड्डू तिवारी ने यहां प्रथम आगमन पर लोगो के साथ मिलकर स्वागत किया। इस दौरान चंद्रकांत तिवारी, रजनीश तिवारी, गुरु प्रसाद कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में कस्बे में पिछड़ा वर्ग मोर्चा बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष संतोष चौरसिया के आवास पर उनके सहित अनेक भाजपाइयों ने स्वागत अभिनंदन किया। यहां भाजपाइयों सहित हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री राजेश ओझा व अन्य मौजूद रहे। इसी प्रकार इटियाथोक में वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ गोंडा की ओर से राज्य मंत्री बनाने जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान काशी प्रसाद ओझा जिलाध्यक्ष वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : आयुक्त की मंडलीय समीक्षा बैठक 29 को
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
