Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: राज्यमंत्री पल्टूराम का हुआ भव्य स्वागत

Gonda News: राज्यमंत्री पल्टूराम का हुआ भव्य स्वागत

संवाददाता

गोण्डा। उप्र शासन के राज्य मंत्री पल्टूराम का मनकापुर विधानसभा के निवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और नवीन दायित्व हेतु शुभकामना दी गयी। पल्टू राम 2007 में मनकापुर विधानसभा से प्रत्याशी रह चुके हैं। बहुत ही कम वोटों से चुनाव में उन्हें विजयश्री नहीं मिल पाई थी, लेकिन मनकापुर में आज भी काफी लोकप्रिय है। राज्यमंत्री पल्टूराम ने कहा कि हर नागरिक व जनता जनार्दन का सम्मान जरूरी है। समस्त आम जन मानस तक शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। श्री सर्वेश्वरी विद्यापीठ के प्रबन्धक हरीश पाण्डेय की अगुवाई में दर्जनों लोगों द्वारा राज्यमंत्री का भव्य अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर रजनीश पाण्डेय “नन्दन“, भाजपा नेता अंकित सिंह “विशेन“, झिलाही मण्डल से आकाश श्रीवास्तव, युवा नेता दुर्गेश गुप्ता, सूर्य प्रकाश, नरेन्द्र बहादुर, अवनीश कुमार, अनिल सिंह “विशेन“, आलोक पाण्डेय “विश्वास“, पं. सन्तोष महाराज, कुमार सनीश इत्यादि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular