संवाददाता
गोण्डा। सिविल बार एसोशिएशन का चुनाव शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में हुआ, जिसमें राजेश कुमार मिश्रा अध्यक्ष व जनरल सचिव के पद पर अनुज प्रकाश श्रीवास्तव निर्वार्चित हुए। संयुक्त सचिव पुस्तकालय का भी निर्वाचन किया गया। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को हुए निर्वाचन के दौरान अधिविक्ताओं ने मतदान किया, जिसमें राजेश कुमार मिश्रा अध्यक्ष व जनरल सचिव के पद पर अनुज प्रकाश श्रीवास्तव निर्वार्चित हुए। इसके साथ ही संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर वीरेन्द्र कुमार मिश्र निर्वाचित हुए। निर्वाचन के बाद एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में राजेश कुमार मिश्र अध्यक्ष व अनुज प्रकाश जनरल सचिव निर्वाचित हुए है। संयुक्त सचिव पुस्कालय वीरेन्द्र कुमार मिश्र निर्वाचित हुए है। इस दौरान रामकरन मिश्र, इन्द्रभूषण श्रीवास्तव, गंगेश मिश्र व शमीम अतहर ने चुनाव संपन्न कराया। इस दौरान उपेन्द्र कुमार मिश्र, वीरेन्द्र कुरार त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार तिवारी समेत अधिवक्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : दो फरियादियों को DM ने मौके पर दिलाया राशन कार्ड तथा एक को खेतौनी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
