Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : राजस्व टीम ने बालू ठेके का किया औचक निरीक्षण

Gonda News : राजस्व टीम ने बालू ठेके का किया औचक निरीक्षण

अतुल तिवारी

उमरी बेगमगंज, गोंडा। एसडीएम तरबगंज द्वारा विकास खंड बेलसर के सोनौली मोहम्मदपुर में चल रहे बालू खनन ठेके का औचक निरीक्षण किया गया। जानकारी के मुताबिक, मड पंप द्वारा बालू खनन की शिकायत प्राप्त होने पर एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह द्वारा शिकायत की मौके पर जाकर जांच की गई, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं पाया गया। राजस्व टीम द्वारा निरीक्षण के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी, तहसीलदार पैगाम हैदर, थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय, लेखपाल विक्रम बहादुर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : शादी के 42 साल बाद दुल्हन को लेने पहुंचा 65 वर्षीय दूल्हा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular