जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के शुभ अवसर पर प्रेरणा पार्क आवास विकास में विशिष्ट योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त योग साधकों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने शिविर में उपस्थित समस्त योग साधकों को योगाभ्यास कराते हुए कहा कि योग सभी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसको जीवन में धारण करने से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। इसे अपनाने वाला व्यक्ति जीवन में कभी निराश नहीं होता है। यदि योग विद्यार्थियों के जीवन में या दिनचर्या में आ जाय, तो वह विद्यार्थी अपने पुरुषार्थ से जीवन के प्रत्येक उचाईयों को प्राप्त कर सकता है। चूंकि योग हमें संस्कारवान, चरित्रवान, कर्मठ, अनुशासित व मेधावी बनाता है। जरूरत हमें इसे नियमित रूप से अभ्यास करने की। योगाचार्य ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से मन और दिमाग में अच्छे विचार आते हैं। योग करने वाला व्यक्ति सदा स्वस्थ रहता है। वर्तमान समय की जीवन शैली के कारण लोगों को बीमारियों ने घेर लिया है। इसलिए बीमारियों से बचने का एक मात्र उपाय योगासन है।
यह भी पढें : पंजाब नेशनल बैंक से 50 लाख से ज्यादा की लूट
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ शिवाजी ने बताया कि छात्र-छात्राओ के लिए योग का बहुत महत्व है। योग से छात्र छात्राओं का मानसिक तनाव कम होगा व पढ़ाई में उनका मन लगेगा। उन्होंने बताया कि योग के अभ्यास से ही विद्यार्थियों का मन शांत एवं नवजागृति होती है। योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता ने योग के कठिन आसनो का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समस्त योग साधकों को आश्चर्यचकित किया। इस विशिष्ट योग शिविर में आम-जनमानस ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपने जीवन में योग को आत्मसात करने का संकल्प किया। इसी क्रम में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पटेल नगर में चल रही नियमित योग कक्षा में प्रातः बेला में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने समस्त योग साधको को योग को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करने के साथ-साथ उचित आहार-विहार के साथ जीने का संकल्प दिलाया। चिकित्साधिकारी डॉ शिव प्रताप वर्मा ने कहा कि आज के दौर में घरेलू नुस्खों पर भी जोर दिया जाने लगा है। ये चीजें आपको मौसम के हिसाब से स्वस्थ रखने में मददगार साबित होती है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
