Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: राजकीय सम्प्रेषण गृह का किशोर मिला कोरोना संक्रमित

Gonda News: राजकीय सम्प्रेषण गृह का किशोर मिला कोरोना संक्रमित

संवाददाता

गोण्डा। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन के निर्देश के अनुपालन में मंगलवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा वर्चुवल मोड में किया गया। वर्चुवल वार्ता के दौरान ज्ञात हुआ कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गोण्डा में निरुद्ध किशोर सूरज जांच के दौरान कोरोना पाजिटिव पाया गया। चिकित्सीय परामर्श के अनुसार किशोर सूरज को दवा उपलब्ध करायी गयी। वर्तमान में किशोर सूरज स्वस्थ है। सचिव द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना-2015 के बारे में जानकारी देते हुये बताया गया कि वैश्विक महामारी कोरोना से पीड़ित ऐसे बच्चे, जिन्होंने अपने माता-पिता एवं अभिभावक खो दिये हैं और उनकी देख-रेख एवं पालन-पोषण करने वाला कोई नही है, उन बच्चों के पालन-पोषण एवं शिक्षा-दीक्षा हेतु उप्र सरकार द्वारा उक्त योजना प्रारम्भ की गयी है। बच्चे देश के भविष्य होते हैं और देश के भविष्य के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है तो भविष्य के साथ-साथ उनका वर्तमान भी नीचे गिर जाता है। बालकों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ से दबाना नही चाहिए, यदि किसी कारणवश ऐसा करना मजबूरी हो तो उन्हें जीवन की बुनियादी सुविधायें दी जानी चाहिए, जैसे शिक्षा, भोजन, आवास, वस्त्र आदि। एक मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए, राष्ट्र के स्तम्भ मजबूत होने चाहिए, बच्चे राष्ट्र के स्तम्भ होते हैं, यदि वे कमजोर होते हैं तो राष्ट्र भी कमजोर होता है। इसके अतिरिक्त श्रम अधिनियम के तहत भी बाल श्रम निवारण हेतु विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के प्रभारी अधीक्षक रमाशंकर कनौजिया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : बारिश की तबाही में 20 की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular