संवाददाता
गोण्डा। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना के निर्देश के अनुपालन में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। शिविर के दौरान राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के प्रभारी अधीक्षक रमाशंकर कनौजिया द्वारा बताया गया कि आज कुल 42 किशोर में से गोण्डा के 10 किशोर, जनपद बहराइच के 20 किशोर, जनपद बलरामपुर के 11 किशोर, जनपद श्रावस्ती के 01 किशोर निरुद्ध है। शिविर में सचिव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं और देश के भविष्य के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है तो भविष्य के साथ-साथ उनका वर्तमान भी नीचे गिर जाता है। बालकों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ से दबाना नही चाहिए। यदि किसी कारणवश ऐसा करना मजबूरी हो तो उन्हें जीवन की बुनियादी सुविधायें दी जानी चाहिए, जैसे शिक्षा, भोजन, आवास, वस्त्र आदि। एक मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए, राष्ट्र के स्तम्भ मजबूत होने चाहिए। बच्चे राष्ट्र के स्तम्भ होते हैं। यदि वे कमजोर होते हैं तो राष्ट्र भी कमजोर होता है। सचिव द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के साथ बाल श्रम निवारण हेतु विधिक प्रावधानों की भी जानकारी देते हुए बताया गया कि भारतीय संविधान के भाग-3 में मौलिक अधिकार के अन्तर्गत अनुच्छेद 15, 21ए, 24, भाग 4 के अन्तर्गत अनुच्छेद 45, 243 जी में बालकों के सुरक्षा हेतु उपबन्ध बताये गए हैं। इसके अतिरिक्त श्रम अधिनियम के तहत भी बाल श्रम निवारण हेतु विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के केयर टेकर अशोक कुमार, अशरफी लाल, संजीव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे ।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
