संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। मुजेहना विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिशंभरपुर में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका आवासीय विद्यालय में शारदीय नवरात्र में विद्यालय परिसर में बने शिवालय में मंगलवार को हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर समस्त स्टाफ द्वारा सुंदर कांड का पाठ, पूर्णाहुति के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य कंचन बाला सक्सेना ने बताया कि यहां पर पहले से ही विद्यालय परिसर में एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया था, जिसमें भोलेनाथ, मां दुर्गा, नंदीश्वर आदि देवताओं की मूर्तियां विराजमान थीं। आज शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर सुंदरकांड का पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कनिष्ठ सहायक हनुमान प्रसाद वर्मा, अध्यापक ज्योति, वंदना, साकेत नाथ पांडेय, संजीव तिवारी, श्री प्रकाश यादव, प्रशांत तिवारी, प्रदीप कुमार पांडेय, अर्जुन सिंह, राधेश्याम पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।
