दिल्ली से डीसीएम पर फर्नीचर लादकर काठमाण्डू जा रहा था वाहन स्वामी
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत परसदा गांव में एक मकान के पीछे दिल्ली निवासी एक व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। उसका शव लहूलुहान हालत में मिला है। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। बताया जाता है कि वह अपने डीसीएम से दिल्ली से फर्नीचर लादकर काठमांडू जा रहा था। उसकी डीसीएम घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर खड़ी मिली। डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम घटना के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, तरबगंज-बेलसर मार्ग पर बने स्थित परसदा गांव के चौधकिया पुर में शुक्रवार को सुबह एक मकान के पीछे खेत में एक चालीस वर्षीय व्यक्ति का शव दिखाई पड़ा। ग्राम प्रधान मैनुद्दीन ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी। आनन-फानन में क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी, थाना प्रभारी संतोष कुमार सरोज और चौकी इंचार्ज रगड़गंज कामेश्वर राय मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान पवन साहू पुत्र राम सनेही साहू निवासी होली चौक के पास पंजाबी बस्ती बलजीत नगर नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने पवन साहू के परिजनों से संपर्क कर घटना की सूचना दी। चौकी प्रभारी रगड़गंज कामेश्वर नाथ राय ने बताया कि गाड़ी मालिक पवन खुद ही डीसीएम चला रहा था। ट्रांसपोर्ट से जानकारी मिली है कि डीसीएम को दिल्ली से काठमांडू जाना था। यह गाड़ी यहां क्यों आई, इसकी पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
यह भी पढें : राज्य में किन्नरों की गणना कराएगी सरकार, ऐसे कराएगी पुनर्वास!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
