Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : रविवार को मिले 42 नए कोरोना मरीज

Gonda News : रविवार को मिले 42 नए कोरोना मरीज

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में रविवार को 42 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2869 हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 08 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही अब तक 1017 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 51 मरीजों का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के बाद अब तक 1318 मरीज अपना आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं। इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है। जिले में अब तक 29 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 505 है। बुलेटिन के अनुसार, जिले में अब तक 67651 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है, जिसमें से 60623 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें से 57754 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव है। रविवार को मिले 42 मरीजों में 15 नगर क्षेत्र गोण्डा के हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular