Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: रन फॉर यूनिटी के तहत पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़

Gonda News: रन फॉर यूनिटी के तहत पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़

एसपी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संवाददाता

गोण्डा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने रिजर्व पुलिस लाइन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित पुलिस कर्मियों को राष्ट्र के एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी द्वारा किए गए कार्यों व उनके द्वारा राष्ट्र के प्रति समर्पण के बारे में बताया गया। इसी तरह जनपद के समस्त थानों चौकियों पर भी एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। यह बाइक रैली राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर शहर क्षेत्र के अंबेडकर चौराहा, गुरुनानक चौरहा, झूलेलाल चौराहा, मिश्रौलिया चौराहा इत्यादि प्रमुख स्थानों से निकाली गई। साथ ही पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाकर एकता, अखण्डता व भाई चारे का संदेश दिया। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा रन फॉर यूनिटी के तहत नगर क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एकता मार्च निकाला गया।+

Gonda News: रन फॉर यूनिटी के तहत पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़

यह भी पढ़ें : कट सकता है भाजपा के चार विधायकों का टिकट!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular