जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कर्मा-बभनान मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के स्वजन को पुलिस ने सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के गौर थाने के उनियार गांव निवासी सूरज यादव अपने ननिहाल छपिया थाने के तालागंज गांव में राखी बंधवाने आया था। अपनी ममेरी बहनों से राखी बंधवाकर घर वापस लौटते समय उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। परिणाम स्वरूप वह सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके मामा रमेश यादव ने की। उन्होंने बताया कि उसका भांजा सुबह अपनी ममेरी बहनों से रक्षाबंधन बनवाने के लिए आया हुआ था। वह लौटकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में हादसा हुआ है। चौकी प्रभारी बभनान कन्हैया दीक्षित ने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। बाइक को ठोकर मारने वाले वाले वाहन की तलाश की जा रही है!
यह भी पढ़ें : बैन हो गए ये खतरनाक ऐप्स, आप भी तुरंत कर दीजिए डिलीट
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
