संवाददाता
गोण्डा। योग वेलनेस सेंटर पंडरी कृपाल के तत्वाधान में मोहन लाल मेमोरियल स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम-जनमानस को योगाभ्यास करवाया गया। साथ ही इससे होने वाले लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने लोगों को विभिन्न प्रकार के आसनों और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि हरेक रोग की दवा इन पेड़ पौधों में समाहित है। इन पौधों की पहचान अगर आप कर लेते है तो आप घर बैठे बड़े से बड़े रोगों का इलाज कर सकते है। कहा कि योग के द्वारा असाध्य से असाध्य रोगों से भी निजात पाया जा सकता है। इस दौरान कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, ताड़ासन, गोमुखासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न योगाभ्यास करवाया। इसी क्रम में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि योग हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। योगासन के स्वास्थ्य लाभ एक नहीं अनेक हैं। योग न सिर्फ शरीर का लचीलापन बढ़ाता है बल्कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ वज़न घटाने में भी मदद करता है। योग हमें आलस दूर कर खुश रहने में मदद करता है। योग सेहतमंद जीवन के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। नियमित योग के अभ्यास से शुगर, कब्ज़, हृदय रोग जैसी बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है। योग चेहरे की रंगत निखारने में भी मदद करता है। योगाभ्यास के अंत में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योगाचार्य ने कहा कि योग से किसी भी बीमारी का इलाज संभव है। योग कर हर व्यक्ति निरोग रह सकता है। इसलिए आप सभी अधिक से अधिक सांख्या में इस योग शिविर में प्रतिभाग कर स्वास्थ लाभ लें। इस शिविर में रवि श्रीवास्तव, निधि, राखी, आशा, श्रुति, रेखा, सरिता, नीलम, सुभी, मोनिका, वंदना, कुसुम सहित अन्य योग साधक भी मौजूद रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
