प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ शिवाजी के निर्देशन में इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत पूरेतिलक गांव में योग शिविर का आयोजन हुवा। इस शिविर में ग्रामीणों ने योगा के माध्यम से स्वस्थ व निरोग रहने के गुण सीखे। आपको बता दें कि यहां गांव में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया और इसके लाभ बताये। इसके साथ ही योगाचार्य ने सभी योग साधकों को सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास भी करवाया। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को सुबह सुबह योग और दिनभर कर्मयोग करने का संकल्प भी दिलाया। योगाचार्य ने लोगो को बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए योग करना नितांत आवश्यक है। शिविर में जगदंबा प्रसाद सोनी, गिरिजेश, धर्मराज, विजय कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार, अभिषेक शर्मा, प्रखर पांडेय, अवतार सिंह, बलराम वर्मा आदि अनेक लोग शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : समाधान दिवस के समापन पर अब प्रभारी अधिकारी किया करेंगे मीडिया ब्रीफिंग
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
