संवाददाता
गोंडा। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी का कहना है कि यदि नियमित रूप से योग किया जाय, तो असाध्य रोगों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। योग में वह ताकत है, जो मनुष्य को जीवनदायिनी शक्ति प्रदान करता है, बशर्ते इसका अभ्यास प्रतिदिन किया जाय। इस बात को सच साबित कर दिखाया है शहर के विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय विवेक श्रीवास्तव ने। उन्होंने साबित किया है कि नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम के अभ्यास से कोलेस्ट्रॉल जैसी जानलेवा बीमारी को भी ठीक किया जा सकता है।
सुधांशु ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय योग वेलनेस सेंटर पंडरी कृपाल के तत्वाधान में प्रेरणा पार्क आवास-विकास कालोनी में चल रहे नियमित योग शिविर संचालित किया जा रहा है। विवेक कुछ दिन पूर्व उनके सम्पर्क में आए। उन्हें वर्ष 2020 में स्वास्थ्य सम्बंधित कुछ समस्याएं हुईं थीं। उनकी जांच कराने पर पता चला कि कोलेस्ट्रॉल स्तर काफी बढ़ा हुआ है। कई चिकित्सकों से इलाज कराने के बाद भी जब उन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिला तो उन्होंने योग का सहारा लिया। शुरू में उनको विश्वास नहीं था कि योग क्रियाओं से उनकी समस्या ठीक हो जाएगी। परंतु जब विवेक श्रीवास्तव ने प्रेरणा पार्क में संचालित योग शिविर में जाकर नियमित रूप से योगाभ्यास करने लगे और उचित आहार लेने लगे तो उन्हें मात्र 21 दिनों में योग का चमत्कारिक परिणाम देखने को मिला। विवेक श्रीवास्तव को लाभ होने लगा। फिर जब चिकित्सकीय जांच करवाया गया तो पता चला कि उनका कोलेस्ट्रॉल स्तर सामान्य हो चुका है। उन्होंने कहा कि वे आज पहले से अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करते हैं। विवेक श्रीवास्तव कहते हैं कि आज उन्हें किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं है। वे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। योग गुरु सुधांशु का कहना है कि भारतीय ऋषि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित योग एक दर्शन है, जिसे वे जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। आज देश क्या, पूरा विश्व योग की गंगा में बह रहा है। भारतीय संस्कृति एवं योग का अन्य देशों ने भी लोहा माना है। उन्होंने कहा कि योग का मुख्य उद्देश्य शरीर को शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रखना है। योग का अंतिम लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से उठाकर उसके जीवन की उच्चतम अवस्था को प्राप्त करने में मदद करना है। आम जन मानस इससे जुड़कर योग से होने वाले अमृत लाभों को प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढें : तीन हफ्ते तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, इनका मार्ग बदला
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
