जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। योग वेलनेस सेंटर पंडरी कृपाल के तत्वाधान में जयपुरिया स्कूल में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बच्चों के स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए योगाभ्यास करवाया और उससे होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में योगाचार्य द्वारा विद्यालय प्रांगण में सभी छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि योग द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य लाभ के साथ ही साथ बच्चे के अंदर आत्म विश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है। यह स्ट्रेस को कम कर शारीरिक व बौद्धिक शक्ति को बढ़ाता है एवं पसीने के रूप में शरीर से टाक्सिन निकालने में मदद करता है। यह रक्त प्रवाह के साथ इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। योग शरीर और मस्तिष्क को एक साथ संतुलित करके प्रकृति से जुड़ने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। यह व्यायाम का एक प्रकार है, जिसमें शरीर एवं सांस की क्रिया के साथ शारीरिक आकृति को भी संतुलित करना आवश्यक है। योग के महत्व को बताने के पश्चात उन्होंने सभी को विभिन्न योगासनों से परिचित कराया। मुख्य रूप से प्राणायाम, नाड़ीशोधन, कपालभाति, भ्रामरी, वज्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, सर्वांगासन, शवासन आदि का अभ्यास कराया। ध्यान मुद्रा के द्वारा बच्चों को अपनी शिक्षा एवं जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए ध्यान केंद्रित करने के लिए जोर दिया। प्रधानाचार्या शिखा त्रिपाठी ने उनका अभिवादन करते हुए कहा कि योग हमारी दिनचर्या का अभिन्न अंग है। इसे हम नजर अंदाज नहीं कर सकते, जिस प्रकार जीवन के लिए भोजन आवश्यक है। उसी प्रकार स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक है। अंत में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने का संकल्प भी दिलाया। शिविर में आशीष गुप्ता, दीपक पांडेय, आदित्य द्विवेदी, सुरेश यादव, आरुषि, अंकिता, सौरभ आदि मौजूद रहे।

अनुरोध
आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310
