नहीं होगा दिल का हाल बेहाल, जब योग से रखेंगे इसका ख्याल
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। दिल को कैसे रखें दुरुस्त, दिल की बीमारियों से कैसे बचें, इसका सबसे बड़ा जबाब आप खुश रहें और खूब हँसे इसी सिद्धांत को जनपद वासियों तक पहुंचाने के लिए आयुष विभाग के तत्वाधान में योग वेलनेस सेंटर पंडरी कृपाल द्वारा विश्व हृदय दिवस के शुभ अवसर पर एक दिवसीय विशाल योग-प्राणायाम, ध्यान योग शिविर का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईजी डॉ राकेश सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ शिवाजी सिंह और चिकित्साधिकारी डॉ शिव प्रताप वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित योग शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने योगाभ्यास के दौरान ह््रदय रोग, अस्थमा, दमा, ब्लडप्रेशर, शुगर, पथरी, पेट जैसे असाध्य रोगों से निजात पाने के संबंध में जानकारी दी और हृदय के रोगियों के लिए अर्जुन के पेड़ के महत्व को बताया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा नहीं होगा ‘दिल का हाल बेहाल, जब योग से रखेंगे इसका ख्याल।’ योगाचार्य ने बताया कि मानव जीवन में नवीन ऊर्जा का प्रचार कर उनके जीवन को रोग मुक्त करने का, योग सबसे सफल और सरल माध्यम है। आईजी डॉ.राकेश सिंह कहा ने कहा कि प्राणायाम ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके नियमित अभ्यास से हमारी मृत्य कोशिकाओं का पुनर्जन्म हो जाता है इसी क्रम में आईजी ने कहा आपका दिल उपजाऊ बीजों से भरा पड़ा है। अंकुरण के इंतजार में 80 फीसद हृदय के रोगियों को उचित आहार और जीवन शैली में बदलाव के साथ रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें : विश्व हृदय दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी व प्रतियोगिताएं
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ शिवाजी सिंह ने बताया कि योग हमारे देश की प्राचीन विद्याओं मे से एक है। जिसे लोगों के स्वस्थ तन और मन के लिए हमारे ऋषियों ने लोगों तक पहुंचाया। प्राचीन समय से ही दुनिया में योग का बड़ा महत्व रहा है। हास्य योग भी योग का ही एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसके द्वारा हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि योग से न केवल बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। बल्कि व्यक्ति के विकास में मील का पत्थर साबित होता है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का एक प्रमुख हिस्सा है इसमें मनुष्य सभी तरह के रोग एवं शारीरिक व मानसिक तनाव से दूर रहता है। उन्होंने जनपद वासियों से नियमित रूप से योग करने व सभी से स्वस्थ एवं रोगमुक्त रहने की अपील की। चिकित्साधिकारी डॉ शिवप्रताप वर्मा ने समस्त योग साधकों को हृदय रोग से बचने के लिए उचित खान-पान के साथ साथ आयुर्वेदिक औषधियों के सही प्रयोग के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आईजी डॉ राकेश सिंह, डॉ शिवप्रताप वर्मा और योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा समस्त योग साधकों को आयुषकिट के साथ साथ अर्जुनारिष्ट, अशोकारिष्ट, अश्वागंधारिष्ट, दशमूलारिष्ट आदि का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में गिरीश चंद, विजय सिंह, कमलेश, सतीश, दयानाथ शुक्ला, रामानंद पुरी, गौरव, अभय, राहुल, नित्यानंद तिवारी, अजय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : भगत सिंह की जयंती पर सम्मानित हुए मेधावी व कोरोना योद्धा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
