Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशGonda News : योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित

Gonda News : योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसकी चपेट में अब कई अफसर, नेता और मंत्री भी आ चुके हैं. यहां तक की यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान सहित दो मंत्री जान भी गंवा चुके हैं. वहीं अब खबर है कि अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा कोरोना संक्रमित मिले हैं. उन्होंने सोमवार शाम को खुद इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी. मोहसिन रजा ने कोरोना रिपोर्ट आने के बाद खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व में मेरे स्टाफ के कुछ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे. मेरे को भी कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे. जिसके बाद मैंने कोविड जांच करवाई. मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके साथ ही बाबागंज विधायक विनोद सरोज की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. उनकी पत्नी और बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसके बाद विधायक भी अपने परिवार के साथ होम आइसोलेशन में चले गए हैं. मोहसिन रजा ने अपील की है कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए सभी लोग गाइडलाइन के अनुसार स्वयं खुद को क्वारंटाइन करें और साथ ही कोरोना की जांच भी जल्द से जल्द करवाएं.

RELATED ARTICLES

Most Popular