संस्कृति विभाग के कलाकारों ने टाउन हाल में दी मनमोहक प्रस्तुति
संवाददाता
गोण्डा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्य नाथ द्वारा शुक्रवार को लगातार दूसरी बार शपथ लेने के अवसर पर संस्कृति विभाग के सौजन्य से स्थानीय सम्पूर्णानंद प्रेक्षागृह (टाउन हाल) में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी के दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। अन्तरराष्ट्रीय अवधी कलाकार शिवपूजन शुक्ल तथा पूजा पाण्डेय डांस ग्रुप ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए वृहद् तैयारी की गई थी। इस मौके पर उप्र संस्कृति विभाग के सौजन्य से जिले-जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने का प्रबंध किया गया था। जिले में आयोजित होने वाला कार्यक्रम गांधी पार्क स्थित टाउन हाल में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के प्रतिमा पर मार्ल्यापण करके कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ किया। लोकगायक एवं अवधी भाषा के अन्तरराष्ट्रीय कलाकार शिवपूजन शुक्ल ने अपने साथियों के साथ अवधी भाषा में सरस्वती वंदना की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अवधी में कई गीत प्रस्तुत किए। होली के मौसम को देखते हुए दर्शकों की मांग पर उन्होंने फाग और चौताल भी सुनाया, जिसे खूब सराहा गया। बाद में पूजा पाण्डेय डांस ग्रुप के कलाकारों प्रेक्षा श्रीवास्तव, ज्योति शुक्ला और अपर्णा विजय ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। डा. प्रतीति पाण्डेय, डा. उमा सिंह व ज्योतिमा शुक्ला ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन कराया। इस मौके पर भाजपा अवध क्षेत्र सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजक उर्मिला पाण्डेय ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
