जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। योग वेलनेस सेंटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी कृपाल के तत्वाधान में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ .शिवाजी सिंह के आदेशानुसार ऑनलाइन वर्चुअल के माध्यम से योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा समस्त योग साधकों को नियमित योगाभ्यास करवाया जा रहा है। इसी क्रम में योगाचार्य ने शनिवार को योग साधकों को चेयर सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया और उससे होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कमर और पैर में दर्द है तो कुर्सी पर बैठकर 12 मुद्राओं वाला सूर्य नमस्कार करें। इससे हड्डियां मजबूत होंगी। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ घुटनों और पैरों में दर्द की समस्या होना आम बात है, लेकिन खुद को एक्टिव रखकर इससे दर्द को धीरे-धीरे दूर किया जा सकता है। ऐसे लोगों के लिए सूर्य नमस्कार कुर्सी का प्रयोग करके भी किया जा सकता है। इसे चेयर सूर्य नमस्कार कहते हैं। सूर्य नमस्कार शरीर में अकड़न को दूर करके लचीलापन लाता है। इसके अलावा हड्डियों को मजबूत बनाकर तनाव दूर करता है।
यह भी पढ़ें : अदालत से दोषी ठहराए जाने तक व्यक्ति दोषी नहीं, केवल आरोपी
आम तौर पर सूर्य नमस्कार में खड़े होकर 12 अलग-अलग मुद्राएं बनाई जाती हैं, जिससे शरीर में लचीलापन आता है। ऐसे लोग जिन्हें कमर और पैरों में दर्द रहता है, उनके लिए चेयर सूर्य नमस्कार फायदेमंद है। इसमें व्यक्ति को आरामदायक हत्थे और बिना हत्थे वाली कुर्सी पर बैठकर सूर्य नमस्कार करना होता है। चेयर सूर्य नमस्कार किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि इसे करने के लिए हत्थे या बिना हत्थे वाली कुर्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हत्थे वाली ऐसी कुर्सी जिस पर बैठकर पैरों के तलवें आसानी से जमीन पर टिक जाएं, इस पर कमर टिकाकर बैठें। अब 12 मुद्राओं के तहत पहले नमस्कार की स्थिति में हाथों को आपस में मिलाएं। फिर हाथों को क्षमतानुसार सिर के ऊपर पीछे की ओर ले जाएं। हाथों को नीचे लाकर जांघों पर रखें। पहले बाएं पैर को तीन सेकंड के लिए सामने की ओर सीधा करने के बाद जमीन पर टिकाएं। फिर दाएं पैर से भी इसे दोहराएं। कमर झुकाकर दोनों हथेलियों को जमीन पर लगाएं। पहले बाएं हाथ को आसमान की ओर सीधे ऊपर ले जाएं और नीचे लाएं। ऐसा दाएं हाथ से भी करें। अब सांस भरते हुए कमर सीधी करें और दोनों हाथों को नमस्कार की मुद्रा में लाते हुए सिर के ऊपर पीछे की ओर ले जाएं। अब प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
यह भी पढ़ें : जायरीनों से भरी टैम्पो पल्टी, मां-बेटे समेत पांच की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
