Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : यूरिया की किल्लत को लेकर सीएम को लिखा पत्र

Gonda News : यूरिया की किल्लत को लेकर सीएम को लिखा पत्र

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। धान व गन्ने की फसल को इस समय यूरिया की सख्त जरूरत होने के बावजूद जिले में यूरिया की किल्लत बनी हुई है। खाद के व्यापारी तय रेट से अधिक भाव पर यूरिया की काला बाजारी कर रहे हैं।ं किसानों की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पत्र लिखकर प्रदेश में यूरिया की आपूर्ति तत्काल करवाए जाने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि बिना किसानों की आर्थिक हालात को सुधारे प्रदेश व देश का विकास सम्भव नहीं है। लेकिन आज किसानों के खाद की उपलब्धता नही हो पा रही है। खाद के बड़े व्यापारियों से लेकर छोटे व्यापारियों तक खाद की सरल व तय भाव मे आपूर्ति न करके उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं जिसको रोकने के लिए पूरे प्रदेश का जिला प्रशासन पूरी तरह विफल हो चुका है। जेपी भैया ने बताया कि किसान मजदूर सेना को हजारों किसानों द्वारा यूरिया की अनापूर्ति की शिकायतें मिल रही हैं। संगठन के पदाधिकारियों से भी किसान उनकी आवाज को उठाने की लगातार मांग कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि किसी भी तरह उन्हें यूरिया आसानी से उपलब्ध करवाई जाए, जिसको ध्यान में रखते हुए किसान मजदूर नेता ने किसानों की इस गम्भीर समस्या को मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को अवगत करवाया है। मीडिया से बात करते हुए किसान मजदूर सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ‘जेपी भैया’ ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों से संगठन के पदाधिकारियों द्वारा व किसानों द्वारा यूरिया खाद की आपूर्ति में गड़बड़झाला की शिकायम मिली है। सरकार व प्रशासन इस विषय पर तत्काल कार्यवाही करते हुए यूरिया की आपूर्ति करवाये तथा कालाबजारी करने वाले खाद विक्रेताओं व स्टॉकिस्टों के लाइसेंस रद्द किए जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular