Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: यूनिसेफ के सहयोग से बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला...

Gonda News: यूनिसेफ के सहयोग से बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

सराहनीय कार्य करने वाले मण्डल के 34 पुलिस कर्मियों को आइजी ने किया सम्मानित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस महानिदेशक द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन व पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह की अध्यक्षता में यूनिसेफ के सहयोग से सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में परिक्षेत्रीय जनपदों की महिला पुलिस अधिकारियों व बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उप्र शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम को प्रभावी बनाने, महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय करने के सम्बन्ध में महिला बीट पुलिस अधिकारी व थानों की बाल पुलिस अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज व यूनिसेफ समन्वयक/प्रभारी चाइल्ड लाइन आशीष मिश्रा द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में महिला हेल्प डेस्क द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तार से समझाया गया। पॉक्सो एक्ट की बारीकियों व गुमशुदा बच्चों की बरामदगी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी। महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा पीड़ित महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों की शिकायतों/समस्याओं को प्रत्येक दशा में संवेदनशील तरीके से सुनकर पीड़ितों से घटित अपराध के बारे में जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुये प्रथम सूचना रिपोर्ट आदि पंजीकृत कराने में महिला पुलिस कर्मियों की भूमिका के बारे में बताया गया। कार्यशाला में किशोर न्याय बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम-2015 के अन्तर्गत की जाने वाली कार्यवाही विशेष रुप से विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर, देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के सम्बन्ध में की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया गया।

Gonda News: यूनिसेफ के सहयोग से बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

यह भी पढ़ें : …. तो इसलिए SC ने रद्द किया सामूहिक दुष्कर्म मामले में HC का फैसला!

गुमशुदा बालकों के सम्बन्ध में सूचना मिलने पर कार्यवाही कर भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने तथा लैंगिक अपराधों से बालकों के सम्बन्ध में उनकी बरामदगी, चिकित्सीय परीक्षण, बयान व सुपुर्दगी के सम्बन्ध में बाल कल्याण अधिकारी की भूमिका को बताते हुये बॉल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। साथ ही बॉल उत्पीड़न मामलों में सूचना मिलने पर धारा-75 जेजे एक्ट की कार्यवाही करने पर बल दिया गया। आईजी डा. राकेश सिंह द्वारा सभी पुलिसकर्मियो से संवेदनशील होकर लिंग संवेदीकरण के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये महिलाओं व बच्चों के मामलों को प्राथमिककता के आधार पर निस्तारित कराने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्हें यह भी बताया गया कि महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कार्यवाही न करने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। आईजी डा. राकेश सिंह द्वारा महिला पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य पालन के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गयी एवं निर्देशित किया गया कि महिलाओं, बालकों व बुजुर्गों से सम्बन्धित प्रकरण आने पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाय। कार्यशाला के उपरान्त महिला उत्पीड़न को रोकने व बाल संरक्षण के सम्बन्ध में अच्छा कार्य करने वाले 34 पुलिस कर्मियों को आईजी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Gonda News: यूनिसेफ के सहयोग से बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

यह भी पढ़ें :  जजों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पांच गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular