संवाददाता
गोण्डा। अपर जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने यूक्रेन से सकुशल वापसी होने पर तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम मध्य नगर निवासी आकाश सिंह के घर जाकर मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ देकर बच्चे को बधाई दी। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर दोनों अधिकारी आकाश को रिसीव करने लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट गए। वहां से अपने वाहन से आकाश को देर रात मध्य नगर उसके घर पर पहुंचाया गया। वहीं शनिवार को आकाश का हालचाल लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी आकाश के घर पहुंचे तथा उसका अभिनंदन किया। ज्ञातव्य है कि आकाश यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था परन्तु रूस-यूक्रेन के मध्य युद्ध के कारण यूक्रेन में फंस गया था। भारतीय विदेश मंत्रालय एवं दूतावास तथा जिला प्रशासन के प्रयासों से आकाश की सकुशल वापसी हो सकी। आकाश एवं उसके परिजनों ने भारत सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा अधिकारियों से यूक्रेन के हालात एवं अपने अनुभवों को साझा किया।
कलमकारों से अनुरोध..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
