Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: युवा सपा नेता ने किया भाजपा सरकार पर हमला

Gonda News: युवा सपा नेता ने किया भाजपा सरकार पर हमला

व्यापारियों से कहा-आ गया है मुंहतोड़ जवाब देने का मौका

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी व्यापार सभा की समीक्षा बैठक व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में तथा सपा नेता राजेश दीक्षित के संचालन में संपन्न हुई। व्यापार सभा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवीपाटन मंडल के प्रभारी यासिर सिद्दीकी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव व सदर प्रभारी सूरज सिंह रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि यासिर सिद्दीकी ने कहा कि आप सभी साथी मिशन 2022 में लग जाएं क्योंकि प्रदेश में जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, तब-तब व्यापारियों के हित में अखिलेश सरकार द्वारा काम हुए हैं। इसलिए आप सभी व्यापारी साथी एकजुट होकर आम जनता के बीच में जाएं तथा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के बारे में लोगों को बताएं और मिशन 2022 की तैयारी में जुट जाएं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप् उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि जब-जब व्यापारियों के ऊपर अत्याचार हुआ है, तब-तब समाजवादी पार्टी ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। युवा नेता व सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सूरज सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि व्यापारी उत्पीड़न चरम पर है। इसीलिए अब समय आ गया है कि व्यापारी साथी एकजुट होकर भाजपा सरकार को 2022 के चुनाव में मुंहतोड़ जवाब दें। सपा नेता बलराज सिंह, मोहम्मद अफजल, सोमनाथ तिवारी, किशन यादव, राम अवतार यादव, सिद्धार्थ सिंह आदि ने कहा कि आप लोग एकजुट होकर मिशन 2022 में लग जाएं और अखिलेश यादव को अपना मुख्यमंत्री बनाएं। कार्यक्रम में संजय अग्रवाल विकास नगीना राजन सिंह प्रदीप जालान जेपी श्रीवास्तव मंगली यादव हरिराम यादव बच्चन का इब्राहिम चौधरी इरफान सिद्दीकी मौजी राम यादव ज्ञान चंद खत्री अजीम वारसी इंद्र बहादुर यादव राम सज्जन यादव जितेंद्र नाथ सप्पू आदि तमाम सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  DM के औचक निरीक्षण में सामने आई डाक्टरों की कारस्तानी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular