जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जनपद के समस्त बेरोजगार युवक युवतियों तथा भावी उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अन्तर्गत उद्यम स्थापना हेतु विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख रुपए तक एवं सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख रुपए तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इसमें राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत अनुदान भी उपलब्ध कराया जाता है। यह जानकारी देते हुए जिला उद्योग प्रोत्साहन अधिकारी हरि प्रताप मौर्य ने बताया कि इस योजना के तहत लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों का उप्र का मूल निवासी होना, आयु 18-40 वर्ष एवं हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके लिए विभागीय वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के तहत गोण्डा जिले में विशिष्ट उत्पाद दाल (खाद्य प्रसंस्करण) के साथ-साथ मक्का प्रसंस्करण को स्वीकृत प्रदान की गयी है। योजनान्तर्गत विशिष्ट उत्पाद से सम्बन्धित उद्योग, सेवा, व्यवसाय हेतु ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। योजनान्तर्गत परियोजना लागत का 10-25 प्रतिशत तक अनुदान राज्य सरकार द्वारा एक मुश्त उपलब्ध कराया जाता है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक एवं शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत 25 लाख रुपए तक की उद्योग क्षेत्र तथा 10 लाख रुपए तक की सेवा क्षेत्र की परियोजनाओं की स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजनान्तर्गत 15-35 प्रतिशत तक वर्ग वार अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिये। योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.kviconline.gov.in @ Pmegp ePortal पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र से सम्पर्क कर सकते हैं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
