Wednesday, February 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Gonda News: युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक के बिनोहनी स्थित कालेज में युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण के तत्वावधान में 24 सितम्बर को सरदार पटेल इंटर कालेज विनोहनी में यह भव्य आयोजन कराया गया। यहां 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मासूक रजा, 400 में प्रथम सुनील चंद व बालिका वर्ग 400 मीटर में लक्ष्मी द्विवेदी प्रथम स्थान, 200 मीटर में रेखा वर्मा, गोला फेंक व ऊंची कूद में प्रशांत शुक्ला प्रथम स्थान, लम्बी कूद में आशीष पाण्डेय प्रथम स्थान व कबड्डी में बिनोहनी द्वितीय को प्रथम स्थान व बालीबाल में लखनीपुर प्रथम की टीम को प्रथम स्थान व कुश्ती मे बीरेंद्र कुमार प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक श्रीमती पूनम द्विवेदी उपस्थित रहीं, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीप कुमार व ब्लॉक कमांडर अशोक तिवारी, सहायक ब्लॉक कमांडर शेषनाथ, भवानी शंकर पांडेय, विजय उपाध्याय व अन्य पीआरडी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : 68 वर्ष के बुजुर्ग पर छह माह में दुष्कर्म के पांच मुकदमे!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular