Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: युवा कल्याण विभाग की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता

Gonda News: युवा कल्याण विभाग की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता

संवाददाता

गोण्डा। युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन टाउन हॉल (गांधी पार्क) में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित व सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच छिपी प्रतिभाओं को आगे लेकर आते है। कार्यक्रम में हारमोनियम, शास्त्रीय गायन, लोकनृत्य, लोकगीत, कत्थक, बॉसुरी वादन और एकांकी आदि विधाओं में कलाकारों ने प्रतिभाग किया, जिसमें हरमोनियम व तबला वादन में प्रगति त्रिपाठी ने तथा लोकगायन व लोकगीत विधा में सोनाली, शिवानी तिवारी व उनके टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। युवा कल्याण अधिकारी नेहरू युवा केंद्र तरंग सारस्वत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में उर्मिला पाण्डेय, शफीक अहमद व अन्नू सुमन ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, व्यायाम प्रशिक्षक सन्नो यादव, युवा मंगल दल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रिया यादव, प्रियंका गुप्ता, फारुख हसन, राहुल पटेल, प्रिया यादव, आयुषी वर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव, राहुल अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लापरवाह BLO के खिलाफ दर्ज होगी FIR-मार्कण्डेय शाही

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular