Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : युवती ने किया आत्महत्या

Gonda News : युवती ने किया आत्महत्या

अतुल तिवारी

उमरी बेगमगंज, गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौनी के मजरा मेठिया में गुरुवार को एक युवती द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिए जाने की खबर है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दाह संस्कार की तैयारी में लगे शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने बताया कि अकौनी गांव के मजरा मेठिया निवासी ननकऊ की पुत्री ज्योति (18) ने आज आत्म हत्या कर लिए जाने की सूचना मिली। उसके परिजनों द्वारा चुपचाप दाह संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जनपद मुख्यालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढें : विद्युत चोरी के आरोपी आठ उपभोक्ताओं पर FIR

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular