जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवती के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने तथा उसके कपड़े फाड़कर वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना में नामजद एक अन्य अभियुक्त अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आज यहां बताया कि पिछले दिनों धानेपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अपने मौसरे भाई के साथ जा रही एक युवती के साथ चार लड़कों द्वारा मारपीट कर छेड़छाड़ करने तथा उसे झाड़ी के किनारे ले जाकर उसके कपड़े फाड़कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाने पर चार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ तथा आइटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया था। एएसपी ने बताया कि धानेपुर थाने की पुलिस ने आज घटना में वांछित मुकेश पुत्र राजकरन, नारायण पुत्र साधूराम तथा दिनेश पुत्र सदानंद निवासी गण ग्राम सिंहपुर थाना धानेपुर को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। एक अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बताते चलें कि बीते 23 अप्रैल को धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में स्थित अपने मायके में रह रही अपनी बीमार मां को देखने के लिए गई थी। वापसी में उसका बेटा साथ में गई उसकी बहन की बेटी को छोड़ने उसके घर जा रहा था। रास्ते में एक सुनसान स्थान पर चार युवकों ने किशोरी के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ किया था तथा ईंट-भट्ठे के किनारे झाड़ी में खींच ले जाकर कपड़े उतारकर वीडियो बनाकर बाद में वायरल कर दिया था।
यह भी पढ़ें : पांच जिलों के SP समेत नौ IPS बदले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
