Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Gonda News : युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

संवाददाता

बालपुर, गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर जाट मजरा खाले पुरवा निवासी भीमसेन सिंह (35) पुत्र देवी दयाल सिंह बुधवार की देर रात अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फंखे में लटक कर जान दे दिया। उसकी पत्नी मायके गयी हुई थी। सुबह जब परिवार के लोगो ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पाकर हमराह आरक्षियों शिव प्रताप व संतोष यादव के साथ मौके पर पहुँचे उपनिरीक्षक विनोद राय ने ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular