Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : युवक ने फांसी लगाकर दे दिया जान

Gonda News : युवक ने फांसी लगाकर दे दिया जान

संवाददाता

बालपुर, गोण्डा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठकुरापुर के दक्षिण पुरवा में सोमवार को एक युवक ने अपने ससुराल में फांसी पर लटक कर जान दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि गांव निवासी पप्पू गोस्वामी ने अपनी बेटी विजय लक्ष्मी की शादी तीन साल पहले ग्राम ककरहा थाना पयागपुर जिला बहराइच निवासी प्रदीप भारती के साथ किया था। कुछ दिन बाद पप्पू ने अपने दामाद के हिस्से की जमीन बेंचवा कर अपने पास ही रहने के लिए बुला लिया। प्रदीप अपने ससुराल में मकान बनाकर रहने लगा। करीब 15 दिन पूर्व प्रदीप की पत्नी विजय लक्ष्मी एक प्राइवेट कम्पनी में काम करने के लिए परसपुर बाजार में किराये पर कमरा लेकर रहने लगी और ठकुरापुर के मकान में ताला लगा दिया। इसके बाद प्रदीप खाने पीने के लिए इधर-उधर भटकने लगा। सोमवार की सुबह घर के सामने लगे आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता पाया गया। सूचना पाकर बहराइच से प्रदीप के परिजन भी पुलिस के साथ गांव पहुंचे। देहात कोतवाल अनिल सिंह व उपनिरीक्षक विनोद राय ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular