Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : यातायात नियमों को तोड़ने वालों की पहले काउंसलिंग करें,...

Gonda News : यातायात नियमों को तोड़ने वालों की पहले काउंसलिंग करें, फिर कार्रवाई

यातायात माह के उद्घाटन पर एसपी का पुलिस कर्मियों को निर्देश

कहा-बाइक पर महिला सवारी हो तो बहुत शालीनता से आएं पेश

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। यातायात नियमों का जान बूझकर उल्लंघन करने वाले बिगड़ैल बच्चों का उनके अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की जाय। दुबारा इसकी पुनरावृत्ति न किए जाने तथा कम से कम 10 अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किए जाने का संकल्प दिलाकर छोड़ दिया जाय। दुबारा इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। दोपहिया वाहनों की जांच के दौरान महिला सह सवार चालकों से पूरी शालीनता से पेश आएं। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने सोमवार को गुरुनानक चौराहे पर स्थित यातायात बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में यातायात माह के उद्घाटन के अवसर पर पुलिस कर्मियों को दिए। परिवहन व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक नवम्बर से यातायात माह की शुरुआत की गई है।

Gonda News : यातायात नियमों को तोड़ने वालों की पहले काउंसलिंग करें, फिर कार्रवाई

यह भी पढ़ें : DM ने शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को दिलाई मतदाता शपथ

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र व एआरटीओ बबिता वर्मा ने चौराहे पर आने जाने वालों को फूल व हेलमेट भेंटकर सुरक्षित यात्रा के तरीके बताए। एसपी ने कहा कि घर से निकलने से पहले यातायात नियमों को याद करें और उसी के हिसाब से तैयार होकर बाहर निकलें। उन्होने कहा कि जीवन को सुरक्षा देने के लिए खुद से ही प्रयास करना होगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, ईयर फोन का प्रयोग न करें। दो पहिया वाहन पर चालक तथा पीछे बैठे व्यक्ति हेलमेट सदैव प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वैध परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र पास रखने, वाहनों में निर्धारित सवारी बैठाने एवं निर्धारित गति सीमा में वाहनों को चलाने, वाहन चलाते समय मादक पदार्थो का प्रयोग न करने के लिए बताया। राजकीय इण्टर कालेज के प्रवक्ता अशोक पाण्डेय की अगुवाई में स्काउट गाइड तथा एनसीसी कैडेट्स ने यातायात जागरूकता रैली निकालकर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। एआरटीओ बबिता वर्मा ने कहा कि सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है। दो पहिया चालक हेलमेट जरूर लगाएं और चार पहिया वाहन के चालक व यात्री सीट बेल्ट जरूर लगाएं। जिससे उनका जीवन सुरक्षित रहे और कई तरह की दिक्कतों से बचे रहें।

Gonda News : यातायात नियमों को तोड़ने वालों की पहले काउंसलिंग करें, फिर कार्रवाई

यह भी पढ़ें : किशोर से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश और डिप्टी एसपी निलंबित

क्षेत्राधिकारी यातायात लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा कि उन्होंने कहा कि अक्सर हम छोटी छोटी गलतियां करके अपने तथा दूसरों के जीवन में मुश्किल खडी कर देते हैं। सड़क पर की गयी गलती आपके जीवन की अंतिम गलती हो सकती है। जब तक ड्राइविंग लाइसेंस न बने, गाडी न चलायें। गाड़ी चलाते समय मोबाइल और शराब का प्रयोग न करें। बिना हेलमेट बाइक न चलायें। सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। गाडी तेज न चलायें। गाडी की फिटनेस पर ध्यान रखें। यातायात नियमों का पालन करें। सीओ ने कहा कि आज से यातायात माह की शुरुआत हो गई है। पूरे माह तक जागरूकता अभियान चलता है। इस अवधि में समय-समय पर जांच अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

Gonda News : यातायात नियमों को तोड़ने वालों की पहले काउंसलिंग करें, फिर कार्रवाई

यह भी पढ़ें : रेप के आरोपी को हाईकोर्ट ने इस आधार पर दी जमानत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular