Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : मौत के बाद खाते से हो गया 80 लाख...

Gonda News : मौत के बाद खाते से हो गया 80 लाख का लेन देन

कार्यवाही न कर पुलिस रिपोर्ट लगा बता रही संपत्ति बंटवारे का मामला

संवाददाता

गोण्डा। जिले के खरगूपुर कस्बे में एक व्यवसायी की मौत के बाद दो महीने तक उसके खाते से करीब 80 लाख रुपयों का लेनदेन हो गया। मृतक के छोटे बेटे ने शिकायत की तो पुलिस ने तो दो बेटों के बीच संपत्ति के बंटवारे की रिपोर्ट लगाकर मामला ही रफा दफा कर दिया। मृतक व्यवसायी के पीड़ित पुत्र पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि उसके पिता हरिप्रसाद गुप्ता की मौत बीते 20 अप्रैल को हो गयी थी। उसके मृतक पिता खरगूपुर बाजार में पवन ट्रेडर्स नाम की एक फर्म से व्यवसाय किया करते थे। जिसमे उनके साथ पीड़ित के बड़े भाई जगदीश कुमार गुप्ता मदद करते थे। लेकिन पिता की मृत्यु के दो माह बाद जुलाई 2021 तक फर्म के खाते से करीब 80 लाख रुपयो का लेनदेन बैंक कर्मचारियो की मदद से उनके बड़े भाई जगदीश ने पिता के फर्जी हस्तक्षर बनाकर कर लिया। तथा वाणिज्य कर विभाग की मिली भगत से फर्म को पिता की मृत्यु से एक दिन पहले 19 अप्रैल को बंद होना दिखाया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि धोखाधड़ी व जालसाजी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी। लेकिन स्थानीय पुलिस ने पूरे मामले को संपत्ति बंटवारे को बताकर मामला ही रफा दफा करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular