संवाददाता
गोण्डा। कोरोना काल में विद्यालयों में अवकाश होने के बावजूद कई स्थानों पर प्राथमिक शिक्षक गांव में ही मोहल्ला क्लास संचालित कर मोहल्ले के बच्चों को एक जगह एकत्रित कर पढ़ाने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। इसी में छपिया विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोट खास में तैनात अनुदेशक स्वदेश कुमार मिश्र अपनी सहयोगी के साथ मोहल्ला क्लास संचालित कर विभिन्न विषयों की कक्षाएं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए बाकायदा स्थान चिन्हित कर लिया गया है, जहां छात्र छात्राओं को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर नामांकित बच्चे मोहल्ला क्लास हेतु एकत्रित हो जाते हैं। बुधवार को उनके द्वारा बच्चों को हिन्दी पढ़ाया गया।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
