संवाददाता
गोंडा। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप ‘बमबम’ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा शुभम् त्रिपाठी उपस्थित रहे। अध्यक्ष और मुख्य अतिथि ने दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक आरंभ की। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। मुख्य अतिथि ने विधानसभा वार पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण भाजपा जिला महामंत्री राकेश तिवारी, हंसराज सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, देव नारायण मिश्रा, धर्म पाल सिंह जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, सचिन वाल्मीकि, पवन सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, दुर्गेश गुप्ता, बृजेश तिवारी, बिंदेश्वरी वर्मा, पवन सिंह, श्रीचंद्र तिवारी, सालिक राम, रविन्द्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, रवि प्रकाश तिवारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार, शुभम यादव, प्रमोद पांडेय, राजकुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढें : स्कूल में गोली बारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत
महत्वपूर्ण सूचना
जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
