संवाददाता
गोण्डा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्थानीय बस स्टेशन पर विधिक सहायता शिविर तथा मोटर वाहन दुर्घटना व सड़क सुरक्षा नियम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये गये। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मयंक कुमार जैन के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोंडा के सचिव, श्री कृष्ण प्रताप सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस विधिक सहायता शिविर की अध्यक्षता जितेंद्र गुप्ता अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम द्वारा की गई। विधिक सहायता शिविर में उपस्थित सामान्यजन को मोटर वाहन दुर्घटना ,सड़क सुरक्षा विषय पर विधिक जानकारी एवं मोटर दुर्घटना क्लेम, चालान के विषय में विधिवत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा सामान्य जन को आगामी 11 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लघु, दाण्डिक वादों के निस्तारण एवं मोटर वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव व चालान के संबंधित विधिक जानकारी प्रदान की गई। इस विधि सहायता शिविर में सत्य प्रकाश नरायण तिवारी अपर सिविल जज (जूडि) कक्ष संख्या-4 एवं तहसीलदार सदर डॉ. पुष्कर मिश्रा, सीओ ट्रैफिक लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी एआरएम डीके तिवारी, केंद्र प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मौर्या, पीएलबी प्रभुनाथ, कन्हैया लाल तिवारी, महेश चंद्र, पाटेश्वरी प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लिपिक मुकेश कुमार वर्मा एवं सामान्य जन आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : कोविड टीके से शत प्रतिशत सुरक्षित हुआ यह गाँव
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
