संगठन को मजबूत करने के लिए कैम्प लगाकर चलेगा सदस्यता अभियान-सुरेश शुक्ल
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ल की विशिष्ट उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र मेहनौन के विधानसभा कार्यकारणी के पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा अध्यक्ष मंशाराम मिश्र की अध्यक्षता में आरपीएस इण्टर कालेज रामदेवनगर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पार्टी को मजबूत बनाकर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र मेहनौन से प्रसपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ल ने विधानसभा मेहनौन की विधानसभा कमेटी एवं ब्लाक कमेटियों का पुनर्गठन करने एवं सक्रिय तथा संघर्षशील कार्यकर्ताओं को संगठन में पदाधिकारी बनाकर प्रमुख महासचिव जमाल मोहम्मद चौधरी के माध्यम से अनुमोदन हेतु सूची प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र में कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में सुनील कुमार तिवारी एवं राघवराम गौतम ने अपने समर्थकों के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रसपा के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में पार्टी का ध्वज प्रदान कर प्रसपा की सदस्यता ग्रहण कराया। बैठक में जमाल मोहम्मद चौधरी, संतराम तिवारी, केडी यादव, वीरेंद्र गौतम, हाजी मुबारक अली, आनन्द वर्मा एडवोकेट, ओंकार यादव, शहजाद अली, माता प्रसाद यादव, देवी प्रसाद तिवारी, मोहित सलमानी, मुकेश वर्मा, इम्तियाज अंसारी, राजेश वर्मा, संजय सिंह, अख्तर अली, अली उल्लाह खान, गणेश चौधरी, मजीद बाबा, श्याम जी मिश्र, महेंद्र तिवारी, अशोक दुबे, लक्ष्मण कुरील सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मंशाराम मिश्र एवं संचालन जमाल मोहम्मद चौधरी ने किया।

यह भी पढ़ें : चार जिलों के एसपी समेत 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
