Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मेदांता हॉस्पिटल ने जिले में शुरू किया ओपीडी

Gonda News: मेदांता हॉस्पिटल ने जिले में शुरू किया ओपीडी

संवाददाता

गोण्डा। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की ओर से जिले में ओपीडी सेवा का शुभारम्भ किया गया। इस ओपीडी में विभिन्न सुपर स्पेशलिटी के डाक्टर यहां आकर परामर्श देंगें। प्रथम ओपीडी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. दानिश काज़मी द्वारा की गयी, जिसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लाइफ लाइन हॉस्पिटल (कर्बला रोड) में ह््रदय सम्बन्धी 70 रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया गया। डा.दानिश ने बताया कि भारत में ह््रदय घात से होने वाली मौतों की वार्षिक संख्या 23 लाख (1990) से बढ़कर 48 लाख (2020) होने का अनुमान है, जिसका प्रमुख कारण लाइफ स्टाइल में बदलाव है। पिछले कई दशकों में भारत में हृदय रोग की व्यापकता दर का अनुमान लगाया गया है और ग्रामीण आबादी में 1.6 फीसद से 7.4 फीसद और शहरी आबादी में 1 फीसद से 13.2 फीसद तक है। मेदांता मार्केटिंग हेड अलोक खन्ना ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में गोण्डा व आसपास के क्षेत्रों से मरीज मेदांता हॉस्पिटल में आते हैं। गोण्डा में ओ.पी.डी. शुरू करने का उद्देश्य ऐसे रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही परामर्श देना है जो सेकंड ओपिनियन के लिए लखनऊ, दिल्ली का रुख करते हैं। उन्होंने बताया कि हृदय रोग ओपीडी के बाद जल्द ही अन्य विभागों की सुपर स्पेशलिटी ओपीडी सेवा मेदांता लखनऊ द्वारा प्रदान की जाएगी। लाइफ लाइन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर मोहम्मद सादिर खान का कहना है कि देवीपाटन मंडल का मुख्यालय होने की वजह से गोण्डा और आसपास के ज़िलों के मरीज़ बड़ी संख्या में आते हैं, लेकिन कुछ विशेष सुविधायें जब नहीं मिल पाती हैं, तो उन्हें लखनऊ लेकर जाना पड़ता है। इसी क्रम में अब लाइफ लाइन में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ से वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दानिश काज़मी द्वारा ओपीडी सेवा प्रदान की जाएगी, यह जिले के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें :  18 डिफाल्टर अधिकारियों का एक दिवस का वेतन रुका

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular