Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मेगा क्रेडिट कैम्प में पात्रों को मिला 105 करोड़ से...

Gonda News: मेगा क्रेडिट कैम्प में पात्रों को मिला 105 करोड़ से अधिक का ऋण

डीएम ने दीप प्रज्वलित कर लाभार्थियों को दिए ऋण स्वीकृति पत्र

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। नगर के टाउन हाल में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में बुधवार को मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम ने बैंकों द्वारा लाभार्थियों के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये। इस मेगा क्रेडिट कैम्प में 19 बैंकों द्वारा शासन से जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य 100 करोड़ रूपए के सापेक्ष 105 करोड़ से अधिक का लोन स्वीकृत कर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिलाए गए। इंडियन बैंक के तत्वाधान में आयोजित मेगा कैम्प का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ करने के उपरान्त डीएम ने बैंकों द्वारा सरकारी योजनाओं में आवेदन पत्रों के निस्तारण के उपरान्त लाभार्थियों को दिये जा रहे लोन व सीडी रेसियो में सुधार के लिए बधाई दी गई। बैंकों से आशा की गई कि भविष्य में भी वह सरकारी योजनाओं में शीघ्रता से पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें लोन वितरित करेंगे। इस अवसर पर बैंक प्रतिनिधियों द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति करने के लिए आश्वस्त किया गया।

यह भी पढ़ें : केक काटकर डीएम ने मनाया नवजात बालिकाओं का जन्म दिन

जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक एक सेक्टर के लोगों से धन जमा कर दूसरे सेक्टर के जरूरतमंद लोगों को ऋण के रूप में उपलब्ध कराएं जिससे वह रोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। बैंक एवं लाभार्थी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। लोगों का रोजगार चलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी जिससे वह अपने धन को बैंकों में जमा करेंगे। बैंकों में धनराशि जमा होने से बैंक भी आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। बैंकों को अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लोगों को ऋण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंकों के द्वारा ऋण देते समय लाभार्थी के समस्त प्रपत्रों के साथ ही साथ उसका अच्छी प्रकार से सत्यापन कराया जायें कि उनके द्वारा ऋण वापस किया जा सकता है या नहीं। किसी भी ऐसे व्यक्ति को ऋण न दिया जाये जिसने पूर्व में कोई ऋण लिया हो और जानबूझकर वापस न किया हो। इससे बैंकों को आर्थिक हानि के साथ साथ अन्य परेशानियां भी होती है। इसलिए जिन लोगों को वास्तव में लोन की आवश्यकता है और वह समय से लोन चुका सकते हैं उन्हें लोन दिया जाये। लाभार्थियों से भी अपील की गई कि वह जिस भी रोजगार के लिए बैंक से लोन लेते हैं तो समय से लोन अदा करें जिससे बैंक और लाभार्थी में विश्वास बना रहे।

यह भी पढ़ें : कम मतदान वाले बूथों का प्रशासन कराएगा सर्वे

उन्हांने कहा कि बैंक और लाभार्थी के बीच में प्रशासन एक कड़ी का कार्य करता है। इसलिए बैंक और लाभार्थी के बीच में विश्वास बना रहना अति आवश्यक है। मत्स्य पालन हेतु आरएएस सिस्टम के तहत 24 लाख का ऋण पाने वाली आदमपुर उमरी निवासी लाभार्थी किरन सिंह से वार्ता कर डीएम ने कहा कि वे पैसे का सदुपयोग कर अच्छा कार्य करें और महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बन सकें। इस अवसर पर एलडीएम अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि कुल बैंकों द्वारा 105 करोड़ से ज्यादा कापहली बार लोन स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्य युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, ओडीओपी योजना के तहत ऋण प्रदान किया गया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर, विभिन्न बैंकों के मुख्य प्रबन्धक गण, सहायक निदेशक मत्स्य नन्हे लाल सहित बैंकों के प्रतिनिधि एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Gonda News: मेगा क्रेडिट कैम्प में पात्रों को मिला 105 करोड़ से अधिक का ऋण

यह भी पढ़ें :  ..तो इस वजह से अपनी ही मां की कातिल बन बैठे नाबालिग बेटी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular