Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मृत जंगली बिल्ले के शव को ग्रामीणों ने समझा तेंदुआ

Gonda News: मृत जंगली बिल्ले के शव को ग्रामीणों ने समझा तेंदुआ

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। रविवार की बीती रात्रि में इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में नाले में मृत जंगली बिल्ले के शव को ग्रामीणों ने तेंदुआ समझकर रातभर भयभीत रहे और यह कौतूहल का विषय बना रहा। आसपास के गावों के सैकड़ों लोगों की भीड़ यहां जमा हो गई। रात में ही वन विभाग को सूचना हुई तो रेंजर सहित पूरी टीम गांव पहुंचकर जंगली बिल्ला होने का पुष्टि की। पूरा मामला कुआंनो रेंज परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत गोसेद्रपुर के पास का है। देर शाम को पेड़ार नाले में मृत अवस्था में पड़े जंगली बिल्ले को कुछ ग्रामीणों ने देखा। देखते ही लोगों ने तेंदुआ समझ कर शोर मचा दिया। थोड़ी ही देर मे सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौजूद लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना वन विभाग दी। रेंजर बकाउल्ला खान फौरन ही पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। जहाँ इनकी पहचान जंगली बिल्ले के रुप मे हुई। रेंजर बकाउल्ला खान ने बताया कि इनको फिस कैट के नाम जाना जाता है और मछली व घोघा आदि इनका प्रमुख आहार है। वन विभाग की टीम ने बिल्ले के मृत शरीर को अपने साथ पोस्टमार्टम के लिए ले गए। वन दरोगा सुरेश सिंह ने बताया कि उसका पोस्टमार्टम हुआ है रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी के अलावा वन दरोगा सुरेश सिंह, विकास शुक्ल, स्वामीनाथ, मनोज वर्मा आदि लोग टीम में शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दुकानदार को जान से मारने की धमकी, चौकी में दी तहरीर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular