Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : मूक बधिरों की सम्पत्तियों के अविधिक बैनामों पर DM...

Gonda News : मूक बधिरों की सम्पत्तियों के अविधिक बैनामों पर DM सख्त

उप निबन्धकों समेत सभी दोषी व्यक्तियों के खिलाफ होगी FIR-मार्कण्डेय शाही

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने मूकबधिरों की सम्पत्तियों का गलत तरीके से बैनामे करा लिए जाने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जनपद के सभी उप निबन्धकों को कड़ी चेतावनी जारी की है। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में सभी उप निबन्धकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यह संज्ञान में आ रहा है कि मूक बधिर के बैनामे बिना विधिक प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित कराए ही कराए जा रहे हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस व अन्य माध्यमों से इस सम्बन्ध में शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। इसलिए सभी उपनिबन्धक मूक बधिरों के बैनामे विधिवत परीक्षण के बाद ही करें अन्यथा बिना विधिक प्रक्रिया के विलेख होने पर उपनिबन्धक सहित अन्य संलिप्त कर्मियों के साथ-साथ विलेख तैयारकर्ता तथा पक्षकारों के विरूद्ध भी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें : नाव पलटने से भंडारे से लौट रहीं तीन छात्राएं गंगा में डूबीं
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular