Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मुज़ेहना सहायता समूह ने वितरित किया लंच पैकेट

Gonda News: मुज़ेहना सहायता समूह ने वितरित किया लंच पैकेट

प्रदीप शुक्ल

धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा बाबागंज में मुज़ेहना सहायता समूह द्वारा कामगारों व श्रमिक भाइयों को लंच पैकेट वितरण किया गया है। सहायता समूह के अध्यक्ष जावेद अंसारी ने बताया की समूह द्वारा प्रत्येक सप्ताह को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जहां मजदूर अथवा कामगार बन्धुओं की संख्या सर्वाधिक पाई जाती है वहां टीम के सदस्यों के माध्यम से भोजन वितरण का कार्य कराया जाता है। उन्होंने बताया है की ये नेक काम समूह से जुड़े लोगों के सहयोग से किया जाता है, इतना ही नही क्षेत्र में गरीब परिवारों को हर प्रकार की सहायता देने का काम समूह द्वारा किया जा रहा है चाहे वो किसी छात्र छात्रा की पढ़ाई लिखाई से सम्बंधित हो, पैसे के आभाव में इलाज कराने की समस्या हो, गरीब बेटियों की शादी विवाह में समस्या होने पर मदद पहुंचाई जाती है, समूह द्वारा ऐसे सामाजिक कार्य निःस्वार्थ भाव से विगत वर्ष से किया जा रहा है, आगे भी निर्बाध गति से संचालित किया जाता रहेगा, सहायता समूह के कार्यों से प्रभावित हो कर जनपद के कई नामी हस्तियां भी जुड़ रही हैं और सेवा कार्यों में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अदालत से दोषी ठहराए जाने तक व्यक्ति दोषी नहीं, केवल आरोपी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular